
चौथे बड़े मंगलवार पर बसपा नेता सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बस्ती। चौथे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर टीवी हॉस्पिटल के निकट बसपा नेता सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और लोगों में उत्साह बना रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। आयोजन स्थल पर भक्तों के लिए प्रसाद वितरण, पेयजल एवं बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बसपा नेता सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े मंगलवार का विशेष धार्मिक महत्व है और समाज सेवा की भावना से यह भंडारा आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सचिन श्रीवास्तव इन दिनों बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र की जनता के बीच उनकी सक्रियता और व्यवहार कुशलता के कारण उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी भंडारे के सफल आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।





