समाजवादियों ने निकाला संविधान बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ पैदल मार्च

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की स्वतंत्र जांच हो- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। बुधवार को समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में कटेश्वरपार्क स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के साथ ही गांधीकला भवन स्थित बापू प्रतिमा तक लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ पैदल मार्च निकाला। इस मार्च में हजारों की संख्या में समाजवादी हाथो में तख्तियां लिये सड़क पर उतरे तो जाम लग गया। बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। नेताओं ने लोगों से अपने  अधिकारों और मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए “वोट चोर” के नारे लगाए।
पैदल मार्च को ऐतिहासिक बताते हुये

सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के वोट की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित होना जरूरी है। निर्वाचन व्यवस्था को लेकर आम जनता के मन में उठ रहे सवालों और आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।  मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में संवैधानिक पद की गरिमा या निर्वाचन संबंधी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। महेन्द्रनाथ यादव ने बस्ती के ऐतिहासिक पैदल मार्च की राष्ट्रीय अखिलेश यादव द्वारा सराहना किये जाने के प्रति आभार जताया।
विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय आदि ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता को तत्काल दूर करने, मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण स्वस्थ लोकतंत्र के लिये आवश्यक है। कहा कि वोट चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है।
पैदल मार्च में मुख्य रूप से राजाराम यादव, पूर्व विधायक राम जियावन, विजय विक्रम आर्य, राजेन्द्र चौरसिया, समीर चौधरी, दयाशंकर मिश्र, गीता भारती, प्रवीण पाठक, अरविन्द यादव, चन्द्र प्रकाश चौधरी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, वृजेश मिश्र, रामकरन चौरसिया, अयाज अहमद, निजामुद्दीन, वीरेन्द्र चौधरी, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, गुलाब सोनकर, संजय गौतम, रमाकान्त सिंह, संदीप चौधरी, सुधीर चौधरी, शैलेन्द्र दूबे, रणजीत यादव, कैश मोहम्मद, राम सिंह यादव, रामशंकर निराला, अखिलेश यादव, अजय यादव, रहमान सिद्दीकी, वैजनाथ शर्मा, जितेन्द्र यादव, प्रशान्त यादव, अशोक सिंह, चन्द्रिका यादव, सन्नी मिश्र, निजामुद्दीन, रनबहादुर यादव, तूफानी यादव, मो. हारिश, भोला पाण्डेय, सचिन श्रीवास्तव, जमील अहमद के साथ ही हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button