राजन इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों ने उत्साह से मनाया रक्षाबंधन

बस्ती । जिले के राजन इंटरनेशनल एकेडमी बस्ती में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को राखियां बांधीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों की मासूम मुस्कान और रंग-बिरंगी राखियों से उत्सव का माहौल नजर आया कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम स्नेह और आपसी विश्वास के महत्व से भी परिचित कराया गया इस अवसर पर राजन इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय की प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी प्रिंसिपल सानू एंटोनी एवं कार्यकारी निदेशक संजीव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं राजन इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय परिवार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम स्नेह और जिम्मेदारी के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण उल्लास और अपनत्व से सराबोर रहा।

Related Articles

Back to top button