
वरुण पाण्डेय को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर एहतेशाम चौधरी ने जताया आभार
बस्ती। भाजपा नेता वरुण पाण्डेय को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्टार हॉस्पिटल के प्रबंधक एहतेशाम चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वरुण पाण्डेय को सौंपी गई यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनके समर्पण और विश्वास को दर्शाती है।
एहतेशाम चौधरी ने विश्वास जताया कि वरुण पाण्डेय नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उनके जिलाध्यक्ष बनने से किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए वरुण पाण्डेय के सफल कार्यकाल की कामना की।





