इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने इलाज में लापरवाही से महिला की मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मु0अ0सं0-116/2026 धारा 105 बीएनएस व 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 से संबंधित अभियुक्त कमलेश यादव निवासी गोपालगंज बिहार तथा गोविन्द कुमार शर्मा निवासी गोपालगंज बिहार को गोदमवा मोड़ मुण्डेरवा से गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि 14/15 मई की रात लोहदर निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी को खुजली की शिकायत पर मुण्डेरवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। आरोप है कि बिना डॉक्टर की सलाह इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि अन्य वांछितों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button