
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में JEE व NEET की विशेष तैयारी शुरू
बस्ती।दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आगामी अप्रैल माह से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए JEE (Main) एवं NEET की विशेष तैयारी की शुरुआत की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की लक्ष्य-आधारित तैयारी कराई जाएगी।
यह कार्यक्रम ऐलेन इंस्टीट्यूट के सहयोग से संचालित होगा, जिसमें कोटा के अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षक नियमित रूप से अध्यापन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही कोटा जैसी गुणवत्तापूर्ण तैयारी, प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण एवं प्रभावी मार्गदर्शन मिलेगा।
इस योजना की जानकारी देने हेतु 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में शिक्षक-संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न, अध्ययन पद्धति एवं करियर मार्गदर्शन की जानकारी दी जाएगी।





