
श्री राम पब्लिक स्कूल बस्ती के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे श्री राम पब्लिक स्कूल, बस्ती ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता का प्रमाण देते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के छात्र उत्कर्ष चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पीसीएम वर्ग में टॉप किया। वहीं शशांक भास्कर ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर ह्यूमैनिटीज वर्ग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। पीसीबी वर्ग में मान्या यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा कॉमर्स वर्ग में सूर्यांश श्रीवास्तव एवं आदित्य प्रताप सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा।
विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। अस्मित पटेल एवं अभिनव चौधरी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि शशांक पाल और अनुष्का ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रिंस पटेल ने 93 प्रतिशत, शिवम पाण्डेय ने 92.8 प्रतिशत तथा प्रफुल्ल पाण्डेय एवं आदित्य शुक्ला ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि श्री राम पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता से भी समृद्ध करना है। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में गर्व का माहौल है।
परिणाम आने के बाद विद्यालय में छात्रों का सम्मान किया गया तथा मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय ने बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य किया है।





