श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन भक्ति में डूबे श्रद्धालु, विशिष्ट जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

संतकबीर नगर जनपद के ग्राम मझोवा एकडंगा, पोस्ट औनिया में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सायंकाल 6 बजे से प्रारंभ हुई कथा में भक्तगण पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा श्रवण करते नजर आए।

कथावाचक द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं धर्म, भक्ति और ज्ञान से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे कथा स्थल पर “राधे-राधे” एवं “हरे कृष्ण” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं राकेश चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कथा श्रवण कर आयोजन की सराहना की।

 

वहीं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक संजू पाण्डेय ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को धर्म, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं।

आयोजक संजू पाण्डेय ने बताया कि 3 मई 2026 को कथा का पूर्णाहुति (समापन) कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विशेष पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button