छठ घाट निर्माण का शुभारंभ, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ कार्य

बस्ती नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर 8 लक्ष्मीबाई नगर (फैलवा) व देईसाँड में बहुप्रतीक्षित छठ घाट निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में हरिमोहन शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ई० अरविंद पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर छठ घाट निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस छठ घाट के निर्माण से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को छठ पर्व के दौरान बेहतर सुविधा मिल सकेगी और अब उन्हें दूर-दराज के घाटों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष रविचन्द पांडेय, अमरेश पाल, रविंद्र प्रताप सिंह, विवेकानंद शुक्ल, वीरेंद्र गुप्ता, संजु चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, परमात्मा यादव, दाऊद, अतुल पाल, अजय अग्रहरि, भोलू पाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि छठ घाट का निर्माण क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और मजबूत करेगा। यह घाट न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और छठ घाट निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button