बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मोहम्मद खालिक उर्फ बिलन्दर रुधौली विधानसभा  प्रभारी प्रत्याशी घोषित सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने  का आवाहन

बस्ती। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से रुधौली विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मानिकचंद चौराहा स्थित अपना मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद खालिक उर्फ बिलन्दर के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद खालिक उर्फ बिलन्दर को रुधौली विधानसभा का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी डॉ. मदनराम ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी के बहकावे में आने के बजाय संगठन के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए।
उन्होंने मोहम्मद खालिक उर्फ बिलन्दर को रुधौली विधानसभा का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किए जाने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग भाईचारा मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।   कहा कि बसपा सरकार में ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के नारे के साथ कार्य किए गए। उन्होंने ओबीसी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बहुजन समाज पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य मंडल प्रभारी इन्दल राम, धर्मदेव प्रियदर्शी, रामसूरत चौधरी, पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, मंडल जोन प्रभारी के.के. गौतम और कल्पनाथ बाबू शामिल रहे। संचालन के.के. गौतम ने किया।
वक्ताओं ने बसपा शासनकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। बसपा जिलाध्यक्ष जय हिन्द गौतम ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करने की बात कही। सम्मेलन में शिव गणेश, राजेंद्र प्रसाद, जब्बार अली, सुभाष गौतम, रामचेत निराला, केपी राठौर, आशुतोष सिंह, अजय कुमार पाण्डेय, केसी मौर्य, अलीम अहमद, अनूप कुमार एडवोकेट, दीपक कुमार, राना अंबेडकर, महेंद्र कुमार गौतम समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button