सेवा ज्योति यात्रा के लिए भारतीय जनता पार्टी, बस्ती की तैयारियां तेज़

07 अक्टूबर को शास्त्री चौक पर जुटेंगे कार्यकर्ता राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी और जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा रहेंगे उपस्थित

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि कल, 07 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे शास्त्री चौक पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशाल सामूहिक एकत्रीकरण होगा।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा उपस्थित रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि प्रातः 10:00 माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उद्बोधन के पश्चात प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की जाएगी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय स्तर पर सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।सेवा ज्योति प्रज्वलित होने के उपरांत शास्त्री चौक से जिले के विभिन्न निर्धारित मार्गों एवं क्षेत्रों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

Related Articles

Back to top button