नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला युवक गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

मुण्डेरवा (बस्ती)थाना मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को अपहृता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को अजय नामक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

16 अप्रैल की शाम मुखबिर की सूचना पर थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास किठिउरी क्रासिंग से अभियुक्त अजय (19 वर्ष), निवासी सामदयापुर हिसामुदीनपुर केवटहिया थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button