अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, निरोग रहने का लिया संकल्प

बस्ती, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रवेश के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

योगाभ्यास के दौरान उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ एवं खुशहाल रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और संपूर्ण कल्याण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रवेश को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button