बस्ती। मुण्डेरवा थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता को दबोचा

बस्ती जिले के थाना मुण्डेरवा क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत मुण्डेरवा पुलिस ने मु0अ0सं0 166/2026, धारा 87/137(2)/61(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त अर्जुन तथा अभियुक्ता मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सुबह करीब 10:50 बजे गोदमवा मोड़ (बहद ग्राम जगदीशपुर) के पास से दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन सिद्धार्थनगर जिले के थाना उसका बाजार अंतर्गत ग्राम बड़की उचहरिया का निवासी है, जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष है। वहीं अभियुक्ता मंजू देवी मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया की निवासी है, जिसकी उम्र करीब 34 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्णकान्त तिवारी, हेड कांस्टेबल पवन यादव तथा रिजर्व महिला कांस्टेबल सौम्या पाल शामिल रहे

Related Articles

Back to top button