अनूप कुमार एडवोकेट बने बसपा पिछड़ा वर्ग भाईचारा संगठन के जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बसपा संगठन को मिलेगी नई मजबूती, शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का स्वागत 

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी में पिछले कई वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे अनूप कुमार एडवोकेट को बसपा पिछड़ा वर्ग भाईचारा संगठन का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और पिछड़ा वर्ग समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अनूप कुमार एडवोकेट लंबे समय से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और सामाजिक मुद्दों पर मुखर भूमिका के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग भाईचारा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के वंचित वर्गों को पार्टी से जोड़ने में सफलता मिलेगी।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही बस्ती के बसपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। केपी राठौर, केसी मौर्या, तबारक, राकेश कुमार, नागेंद्र प्रताप, संदीप और रिंकू बंसल सहित कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनूप कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि पार्टी की नीतियों को पिछड़ा वर्ग समाज तक मजबूती से पहुंचाने, संगठन विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों में यह नियुक्ति मील का पत्थर साबित होगी। अनूप कुमार एडवोकेट की नियुक्ति से बसपा को जनपद बस्ती में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button