कलवारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 वारंटी गिरफ्तार

बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित 12 वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी को कारण बताकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button