ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल, डीआईजी ने बढ़ाया उत्साह

बस्ती। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक के साथ 46 उत्कृष्ट ग्राम प्रहरियों को साइकिल वितरित की। इनमें 44 पुरुष और 2 महिला ग्राम प्रहरी शामिल रहे।
डीआईजी ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस और जनता के बीच अहम कड़ी हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, सतर्कता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साइकिल मिलने से उनकी सक्रियता और कार्यक्षमता बढ़ेगी।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी व व्रजेश कुमार पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button