केन्द्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को देगा मजबूती : राना दिनेश प्रताप सिंह

बस्ती। संसद में प्रस्तुत केन्द्रीय बजट की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश के बढ़ते कदमों को और अधिक सशक्त करेगा।

राना दिनेश प्रताप सिंह ने बजट में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों की स्थापना को भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति को विश्व स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास, नगरीकरण, युवाओं, किसानों एवं महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने इस जनकल्याणकारी बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button