
फुटहिया पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ होगा हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत : शैलेन्द्र दूबे
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद अपने गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। उनके स्वागत को लेकर बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र दूबे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। फुटहिया ओवरब्रिज के पास हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र दूबे ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी मिलना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने अपनी कार्यक्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
उन्होंने कहा कि गृह जनपद में हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए बहादुरपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता फुटहिया पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह है। स्वागत समारोह में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा।
शैलेन्द्र दूबे ने कहा कि हरीश द्विवेदी का बस्ती आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव जैसा अवसर है। उनके स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में फुटहिया पहुंचकर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक नेता का स्वागत नहीं, बल्कि बस्ती की माटी के उस बेटे का अभिनंदन है जिसने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं की सहभागिता से फुटहिया का स्वागत कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाया जाएगा।





