
रक्षाबंधन पर आरसीसी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिताओं की धूम
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आरसीसी पब्लिक स्कूल में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राखी मेकिंग, मेहंदी और क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
राखी मेकिंग प्रतियोगिता में ओरनेट हाउस (ब्लू) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्लोरी हाउस (रेड) दूसरे और डिसेंट हाउस (येलो) तथा लॉफ्टी हाउस (ग्रीन) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता में ग्लोरी हाउस (रेड) और लॉफ्टी हाउस (ग्रीन) ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। ओरनेट हाउस (ब्लू) दूसरे और डिसेंट हाउस (येलो) तीसरे स्थान पर रहा।
कक्षा छह से आठ तक आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भी ओरनेट हाउस (ब्लू) ने बाजी मारी। डिसेंट हाउस (येलो) ने दूसरा तथा ग्लोरी हाउस (रेड) और लॉफ्टी हाउस (ग्रीन) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के डायरेक्टर शैलेश चौधरी और प्रधानाचार्य नवनीत दीक्षित ने विजेता विद्यार्थियों समेत सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। साथ ही भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होती है।
विद्यालय परिवार ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों, हाउस इंचार्ज और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।





