सिटी मोंटेसरी स्कूल में रक्षाबंधन एवं  रखी प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती, 27 अगस्त 2026। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दी सिटी मोंटेसरी स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन एवं रखी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और मोती-कली, कुंदन, रुद्राक्ष, कार्टून, फूल, चंदन, मौली, पर्ल, जरी तथा भाई-बहन के नाम वाली राखियों सहित विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां तैयार कीं।
राखी बनाओ प्रतियोगिता में ब्लू हाउस से युवराज शुक्ला, हिमांशु सिंह, विराज गौतम, इशिता और लाडो ने प्रतिभाग किया। युवराज शुक्ला ने प्रथम तथा लाडो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रेड हाउस से दिव्यांश, अयांश सिंह, अभिनव चौधरी और अयंती ने भाग लिया। इसमें दिव्यांश ने प्रथम तथा अयंती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रीन हाउस से राशि, सौम्या, सुचिता, पीहू, ममता और आकांक्षा ने प्रतिभाग किया। राशि और पीहू ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मन्हा और आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
येलो हाउस से पलक मौर्या, श्वेता भारती, आदित्य गुप्ता, शौर्य, चांदनी, मायरा, निष्ठा और माही ने विभिन्न प्रकार की सुंदर राखियां बनाईं। पलक मौर्या ने प्रथम तथा आदित्य गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चांदनी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की वाल्टरगंज शाखा में भी राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ट्रेड हाउस से नेहा, वंदना, अथर्व, शौर्य प्रताप, काव्य और निभा, ब्लू हाउस से अजीत, ग्रीन हाउस से आजाद, अंश सिंह एवं रिंकी तथा येलो हाउस से अनुज, अरनव और नव्या ने प्रतिभाग कर सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाईं।
विद्यालय के प्रबंधक अनूप खरे एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में संध्या त्रिपाठी, सूरज श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, स्मिता, शशिकला सिंह, संतोष कुमार पांडेय, दानिश राजा, वेदव्यास चौबे, विमल सिंह, दीपिका शाही, संध्या पांडेय, ममता त्रिपाठी, चांदनी श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, जफीरुद्दीन, समा राइस, काशिफा रशीद, समा परवीन, ज्योति त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्ता, आदित्य अग्रहरि, हर्षिता यादव, सुमन उपाध्याय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
अंत में सभी अध्यापकों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button