
यूनिक ग्लोबल एकेडमी में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार
बस्ती। यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में भाई बहन के प्रेम को समर्पित रखा बंधन का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं द्वारा हाथ से निर्मित राखियां बनायी गयी।
विद्यालय प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं को रक्षाबंधन व मेहंदी प्रतियोगिता की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के बंधन का त्योहार है। यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जहाँ बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना का प्रतीक है। बदले में, भाई अपनी बहनों को हर खतरे से बचाने का वचन देते हैं। यह त्योहार भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।
प्ले वे से लेकर हाई स्कूल तक के छात्र छात्राओं ने रक्षाबंधन की खुशियों को साझा किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सविता पांडेय,नाजिरा,स्मिता,आराध्या सिंह,केके श्रीवास्तव,दीपा रानी के साथ ही सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा लिया।