
पंकज कुमार श्रीवास्तव बने कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संरक्षक
बस्ती।शनिवार 03 जनवरी 2026 को हवेली खास मोहल्ले में कायस्थ सेवा ट्रस्ट की बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हवेली खास निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया।
संरक्षक पद की जिम्मेदारी मिलने पर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने संस्थापक, जिलाध्यक्ष व उपस्थित पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के विस्तार और जरूरतमंद कायस्थ परिवारों की सहायता के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि पंकज कुमार श्रीवास्तव के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में संरक्षक सौरभ सिन्हा सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, सलाहकार समिति के सदस्य, मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





