लिटिल फ्लावर्स स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन संपन्न

बस्ती, 28 नवंबर। लिटिल फ्लावर्स स्कूल, मधुपुरम्, बस्ती में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी—दोनों माध्यमों के कुल 75 छात्र-छात्रियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के माननीय प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा निदेशिका अपर्णा सिंह द्वारा माँ शारदा तथा विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय मधुरानी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और सौम्य बना दिया।

प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ

प्रतिभागियों ने हिंदी व अंग्रेजी—दोनों माध्यमों से विभिन्न समसामयिक, सामाजिक, तकनीकी एवं सांस्कृतिक विषयों पर अपने विचार प्रभावी शैली में प्रस्तुत किए।

कक्षा 6 से 8 के विषय हिंदी विषय

1. साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
2. सेना में महिलाओं की बढ़ती रुचि
3. बढ़ती जनसंख्या की दर, घटती सुविधाएँ
4. हताशा में आशा की किरण – युवा
5. प्रतिभा पलायन – एक विकट समस्या व समाधान

अंग्रेजी माध्यम के विषयों का हिंदी रूपांतरण1. जलवायु परिवर्तन और हमारे भविष्य पर उसका प्रभाव 2. कृत्रिम बुद्धिमत्ता: सहायता या मानव का स्थान लेने की चुनौती 3. मेरा आदर्श (रोल मॉडल) और मैं उनसे क्यों प्रभावित हूँ 4. डिजिटल युग में किताबें पढ़ने का महत्व 5. बच्चों में मोबाइल फ़ोन का बढ़ता उपयोग – एक चिंता 6. खेल किस प्रकार व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होते हैं

कक्षा 9 से 12 के विषय

हिंदी विषय 1. लोकतंत्र में चुनावों का महत्व 2. भारतीय समाज में नारी का स्थान 3. भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव 4. आंतरिक समस्याओं से जूझता भारत 5. साहित्य समाज का दर्पण / श्रीरामचरितमानस की प्रासंगिकता
अंग्रेजी माध्यम के विषयों का हिंदी रूपांतरण 1. भारत में डिजिटल निजता: क्या हम वास्तव में सुरक्षित हैं 2. कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोजगार पर खतरा 3. वैश्विक महँगाई – दुनिया भर में कीमतें क्यों बढ़ रही हैं 4. साइबर युद्ध – इक्कीसवीं सदी का नया रणक्षेत्र 5. सतत विकास — बिना विनाश के विकास 6. भारत में बढ़ती बेरोजगारी: युवा क्या कर सकते हैं 7. व्यक्तिवाद का बढ़ता प्रभाव — क्या हम स्वार्थी होते जा रहे हैं?

प्रबंधक एवं निदेशिका का प्रेरक संबोधन

प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के जीवन से उदाहरण देकर अभिव्यक्ति-कला के महत्व पर प्रकाश डाला।
निदेशिका अपर्णा सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता और वक्तृत्व-कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया।

विजेता छात्र-छात्राओं की सूची

हिंदी माध्यम

कक्षा 6A: मृणालिका (प्रथम), आराधना गुप्ता (द्वितीय)
कक्षा 6B: आराध्या मिश्रा (प्रथम), आरुषी सिंह (द्वितीय)
कक्षा 7A: सारांश (प्रथम), अध्येता (द्वितीय)
कक्षा 7B: आर्यन (प्रथम), अजय (द्वितीय)
कक्षा 8A: शिवानी गुप्ता (प्रथम), नामबा जेहरा रिजवी (द्वितीय)
कक्षा 8B: अज़ीमा रहमान (प्रथम), हिमांशी (द्वितीय)
कक्षा 9A: रिफ़त मलिक (प्रथम), शिखा (द्वितीय)
कक्षा 9B: आस्था (प्रथम), वैभवी (द्वितीय)
कक्षा 10A: शुभी (प्रथम)
कक्षा 11: वैष्णवी (प्रथम), शत्रुन (द्वितीय)

अंग्रेजी माध्यम

कक्षा 6A: सैयद (प्रथम), अविका (द्वितीय)
कक्षा 6B: जान्हवी (प्रथम), आरुष (द्वितीय)
कक्षा 7A: जान्हवी (प्रथम), आरुष (द्वितीय)
कक्षा 7B: पीहू चौधरी (प्रथम), प्रिंस (द्वितीय)
कक्षा 8A: मोब्सरा (प्रथम), अनन्या चौधरी (द्वितीय)
कक्षा 8B: प्रज्ञा (प्रथम), उत्कर्ष (द्वितीय)
कक्षा 9A: अनन्या चौधरी (प्रथम), आयुष त्रिपाठी (द्वितीय)
कक्षा 9B: अयाज़ मलिक (प्रथम), वैभवी (द्वितीय)
कक्षा 10A: जान्हवी मिश्रा (प्रथम)
कक्षा 11 (विज्ञान): सौम्या (प्रथम)
कक्षा 11 (मानविकी): आराध्या (द्वितीय)

समापन एवं आभार

विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रबंधक निदेशिका महोदया, निर्णायक मंडल, सहयोगी शिक्षकों, छात्र-पदाधिकारियों तथा सभी प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button