
कौशल रथ से मदरसे के बच्चों के कौशल में आएगा निखार
बस्ती के युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भेजा गया कौशल रथ लालगंज स्थित मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया लालगंज पहुंचा, जहां पर मदरसे के प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम अशरफी ने रथ का स्वागत किया और बच्चों को कौशल विकास के लिए उनका हौसला बढ़ाया।
प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम ने कहा कि बच्चों में कौशल बढ़ाने को लेकर हमारी सरकार हमेशा प्रयास करती रही है, केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह द्वारा बस्ती को कौशल रथ के रूप में बड़ी सौगात मिली है, इससे हमारे विद्यालय के बच्चों के भी कौशल को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
मौलाना मोहम्मद शकील ने बस्ती राजा ऐश्वर्य राज सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके प्रयास से ही हमारे बच्चों को भी आधुनिक और कम्प्यूटर के ज्ञान से जुड़ने का बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ है।
कौशल रस से प्रशिक्षण लेने के लिए मदरसे के बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। प्रशिक्षण के उपरांत बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा इससे उन्हें आगे की पढ़ाई और रोजगार में मदद मिलेगा।
इस अवसर पर मदरसे के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद तुफैल, मोहम्मद एहसान, साजिद अली, मोहम्मद वसीक, अबुल वफ़ा रिज़वी, मोहम्मद यूसुफ, सीमा बानो, इमरान अली, मोहम्मद यासीन, आफताब आलम, सिराजुद्दीन, मोहम्मद असगर, सिदरा खातून, मुस्कान बानो, शाहीन, मनीष पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





