राजन इंटरनेशनल एकेडमी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास को दिया जा रहा विशेष महत्व-शिखा चतुर्वेदी

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 3 जुलाई से शुरू होंगी राजन इंटरनेशनल एकेडमी की कक्षाएं

बस्ती। ग्रीष्मकालीन अवकाश के समापन के बाद राजन इंटरनेशनल एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि एकेडमी की कक्षाएं आगामी 3 जुलाई से पुनः प्रारम्भ हो जाएंगी। विद्यालय परिसर में छात्रों के स्वागत एवं बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा विद्यालय पर जताए गए विश्वास और अपेक्षाओं पर खरा उतरना विद्यालय परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और आधुनिक संसाधनों के विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि बच्चों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराया जाए जहां वे शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए सत्र में भी विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया पूर्व वर्षों की तरह पूर्णतया निःशुल्क रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों और अभिभावकों को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से कॉपी और किताबों पर 50 प्रतिशत तक की छूट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है। लगभग 20 किलोमीटर की परिधि के भीतर रहने वाले छात्रों के लिए आने-जाने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रधानाचार्य ने बताया कि राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आधुनिक शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से साइंस लैब और कम्प्यूटर लैब की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में खेल मैदान की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों की टीम कार्यरत है, जिनमें अधिकांश शिक्षक अन्य शहरों और राज्यों से जुड़े हुए हैं, जबकि कुछ शिक्षक स्थानीय स्तर से भी नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा के अतिरिक्त छात्रों की कला और प्रतिभा को निखारने के लिए डांस क्लास, सिंगिंग क्लास सहित अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की बेहतर व्यवस्था की गई है।

विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नए शैक्षणिक सत्र में छात्र पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ विद्यालय पहुंचेंगे तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अपनी प्रतिभा का विकास करेंगे।

Related Articles

Back to top button