
बस्ती में बागेश्वर धाम कथा को लेकर तेज़ी, गोविंददास महाराज ने अयोध्या में गुरु से की महत्वपूर्ण मुलाकात
बस्ती जनपद में प्रस्तावित बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। कथा आयोजन के लिए कठिन प्रतिज्ञा लेने वाले पैड़ा वाले बाबा, गोविंददास महाराज ने इसी क्रम में अयोध्या पहुंचकर अपने परम पूज्य गुरु महंत राजू दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों संतों के बीच कथा आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, वार्ता सकारात्मक रही और यह तय हुआ कि आने वाले कुछ ही दिनों में बागेश्वर धाम सरकार की कथा की तिथि आधिकारिक रूप से निर्धारित कर दी जाएगी। इस निर्णय से बाबा के समर्थकों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि गोविंददास महाराज ने अपनी प्रतिज्ञा को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और इसे हर हाल में पूर्ण करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वे कथा आयोजन को सफल बनाने हेतु हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि यह कथा आयोजित होती है, तो बस्ती में एक बड़ा धार्मिक आयोजन देखने को मिलेगा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी बल मिलेगा।





