
केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम-यशकान्त सिंह
बस्ती। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट को आत्मनिर्भर भारत और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ, ब्लॉक प्रमुख रामनगर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बस्ती यशकान्त सिंह ने इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मजबूत आर्थिक नीतियों का परिणाम है, जिसके चलते भारत आज विश्व की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है।
यशकान्त सिंह ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सर्वांगीण विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। आधारभूत संरचना के विस्तार, रोजगार सृजन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाले प्रावधान देश की आर्थिक रीढ़ को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए प्रावधान भविष्य की मजबूत नींव तैयार करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। यह बजट आने वाले वर्षों में समावेशी विकास और आर्थिक स्थिरता का मार्ग प्रशस्त करेगा।





