
गवर्निंग काउंसिल दुर्गा कुमारी की जीत पर अधिवक्ताओं में प्रसन्नता
बस्ती। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन प्रयागराज के चुनाव में दुर्गा कुमारी गवर्निंग काउंसिल महिला पद की प्रत्याशी के तौर पर शामिल हुई। एशिया के सबसे बड़े हाई कोर्ट प्रयागराज के चुनाव में दुर्गा कुमारी ने 2431 मत प्राप्त कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। गवर्निंग काउंसिल महिला के पद पर दुर्गा कुमारी के जीत दर्ज करने पर अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है। यूपी के बस्ती जिले की रहने वाली दुर्गा कुमारी के विजई होने पर जिले में तमाम अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। दुर्गा कुमारी के जिले आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां की जा रही है। इस दौरान प्रमुख रूप से अधिवक्ता अनिल कुमार यादव, आशुतोष कुमार, हेमलता यादव, आशीष दुबे, डॉ विकास कुमार व्यास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




