डॉ. आफताब ख़ान ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

बस्ती।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बेबी केयर सेंटर के संचालक एवं नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब ख़ान ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डॉ. आफताब ख़ान ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर भविष्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बेबी केयर सेंटर हमेशा नवजात शिशुओं एवं बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. आफताब ख़ान ने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button