वरिष्ठ सपा नेता चन्द्र भूषण मिश्रा का निधन, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

बस्ती। वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता चन्द्र भूषण मिश्रा के आकस्मिक निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन पर आज उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल तथा प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने गहरा दुख व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि—“चन्द्र भूषण मिश्रा सदैव समाज के प्रति समर्पित रहे। उनका सरल, संवेदनशील और संघर्षशील व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके सरल, सौम्य और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व को सदैव याद किया जाएगा। हम सभी उनकी कमी को हमेशा महसूस करेंगे।”

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button