
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती में बाल दिवस पर उमंग-उत्साह के साथ कार्यक्रम सम्पन्न
बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना के साथ हुई, जिसमें बच्चों ने अनुशासन और एकता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रार्थना के उपरांत छात्रों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल्स कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। बच्चों ने घर पर बनाए गए पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति कर सभी का मन जीत लिया। हेल्दी स्नैक्स, पारंपरिक व्यंजन, मीठे पकवान और कई रचनात्मक डिशों को देखकर अभिभावकों व शिक्षकों ने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की। इस गतिविधि से बच्चों में टीमवर्क, प्रबंधन और जिम्मेदारी जैसे कौशलों का विकास भी हुआ।
छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए विद्यालय परिसर में जम्पिंग झूला, मिकी माउस जम्पिंग, बाउंसी कैसल और मिनी राइड्स जैसी आकर्षक व्यवस्थाएँ की गई थीं, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान डा. राजन शुक्ला ने सभी स्टॉल्स का निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत कर उनकी प्रस्तुति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मक क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की ऊर्जा, सपनों और उज्ज्वल भविष्य को समर्पित दिन है। फूड स्टॉल जैसे कार्यक्रम बच्चों में नेतृत्व कौशल, टीमवर्क और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करते हैं। प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मक सोच व आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बसन्त गुप्ता, राकेश पाण्डेय, संतोष सिंह, श्रवण चौधरी, अभिनव प्रकाश पाण्डेय, मनोज मिश्रा, राजेश पाण्डेय, सुधांशु सर, अमन मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, दिव्यांश श्रीवास्तव, श्यामा, सुजाता, पूनम, अर्चना, शिप्रा, नम्रता, दीपाली, प्रतिमा के., खुशबू, ममता, निष्ठा मणि, आंचल सिंह, रंजना यादव, मधु कन्नौजिया, सतनाम कौर, अंजू मिश्रा, मधुप्रिया मिश्रा एवं मिनाक्षी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
अंत में बच्चों को चॉकलेट और उपहार वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं। पूरा दिन खुशियों और उत्साह से भरपूर रहा।





