
सदर विधानसभा में सरदार पटेल 150 जयंती पर निकलेगी पदयात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
बस्ती। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जनपद में विधानसभावार पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में 15 नवम्बर (शनिवार) को होने वाली सदर विधानसभा पदयात्रा की तैयारियों को लेकर आज दिन गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बिंदुवार पदयात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदर विधानसभा पदयात्रा संयोजक विनय यादव ने बताया कि पदयात्रा पूर्वांचल डिग्री कॉलेज से प्रारंभ होकर मुंडेरवा चीनी मिल परिसर तक जाएगी। पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा।
यात्रा के समापन पर मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में एक भव्य जनसभा आयोजित होगी, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी होंगे। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, राजेश पाल चौधरी, विनय यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुधाकर पांडेय, दिलीप पांडेय, राजकुमार शुक्ला, वागीश सिंह, अमरेश पांडेय, अजय पाल, आलोक पांडेय और धर्मेंद्र जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





