
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा श्रेया राव ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा खुशनुमा खातून एवं अर्पिता गुप्ता ने 88-88%, रूद्र प्रताप साक्षी एवं युवराज कसौधन ने 87.8-87.8%, अनामिका ने 87%, अनुराग कुमार एवं विनित कुमार ने 84-84%, अभि यादव एवं सुमित बारी ने 83-83%, खुशी भारती ने 82.9%, अंशिका एवं बाबी देवल ने 82-82% अंक प्राप्त किए।
वहीं इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अभिनय गुप्ता ने 89.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष अग्रहरी ने 84%, रवि प्रकाश मौर्या, आनन्द एवं हिमांशु गुप्ता ने 83-83%, अमृता गुप्ता ने 82.2%, शाहिल ने 80.6%, वर्षा ने 80.2%, अरविन्द यादव ने 80.1% तथा अमन पटेल ने 80% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल, प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल, प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह सहित शिक्षकगण—बसन्त कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार चौधरी, स्तुति मिश्रा, आंचल सिंह, संतोष सिंह, विनोद वर्मा, आलोक त्रिपाठी, गुलाब राव आदि ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





