छठ पर्व पर राकेश चतुर्वेदी ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, बोले- बस्ती सदर को मॉडल विधानसभा बनाना लक्ष्य

जनता का आशीर्वाद मिला तो विकास के नए आयाम स्थापित करेगी विधानसभा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

बस्ती। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नाथनगर एवं विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी राकेश चतुर्वेदी ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की भावना और मजबूत हो।

इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और अनुशासन का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी बोध कराता है। व्रती महिलाओं और पुरुषों की अटूट श्रद्धा, कठिन साधना और समर्पण इस पर्व की विशेष पहचान है। उन्होंने छठ व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।

विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्ती सदर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, जल निकासी और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना समय की आवश्यकता है। उनका प्रयास रहेगा कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य हों।

उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और विश्वास मिला तो बस्ती सदर को एक आदर्श एवं मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे। क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास का अवसर है। जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने पुनः सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए बस्ती सदर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button