छठ पर्व पर सुषमा चौधरी ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, कहा- भाजपा सरकार में ही संभव है विकास

बस्ती सदर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करती रहूंगी, छठी माता से सभी के सुख-समृद्धि की कामना

बस्ती। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर की भावी प्रत्याशी एवं मोदू चौधरी की पत्नी सुषमा चौधरी ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी माता से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

सुषमा चौधरी ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, परिवार की सुख-समृद्धि तथा समाज के कल्याण की कामना करने का संदेश देता है। उन्होंने व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं को नमन करते हुए उनके परिवारों के लिए मंगलकामना की।

इस अवसर पर उन्होंने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास कार्यों को नई गति मिली है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही विकास को नई दिशा और गति मिली है।

सुषमा चौधरी ने कहा कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद और सहयोग मिला तो बस्ती सदर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करती रहूंगी।

उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। उनका प्रयास रहेगा कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र विकास, बेहतर सुविधाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करे। अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की पुनः शुभकामनाएं देते हुए छठी माता से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Back to top button