गोवर्धन पूजा पर सुषमा चौधरी ने दी बस्तीवासियों को शुभकामनाएं, 2027 में भाजपा से टिकट मिलने का जताया भरोसा

310 विधानसभा बस्ती सदर में जनसंपर्क अभियान तेज, भाजपा की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहीं वरिष्ठ नेत्री सुषमा चौधरी

बस्ती। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं 310 विधानसभा बस्ती सदर की भावी प्रत्याशी सुषमा चौधरी ने समस्त बस्तीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

इस अवसर पर सुषमा चौधरी ने कहा कि वह लगातार 310 विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में जनसंपर्क कर रही हैं। इस दौरान वह लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचा रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराना है।

सुषमा चौधरी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें 310 विधानसभा बस्ती सदर से प्रत्याशी बनाती है, तो वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी और यह सीट भाजपा की झोली में डालने का पूरा प्रयास करेंगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन कुछ कारणों से उन्हें अवसर नहीं मिल सका। हालांकि, इस बार उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी नेतृत्व उनके कार्यों, समर्पण और क्षेत्र में लगातार सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनने का अवसर प्रदान करेगा।

अंत में उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता है और वह क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय रहेंगी।

Related Articles

Back to top button