
गोवर्धन पूजा पर चंद्र प्रकाश चौधरी ने दी बस्तीवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
कप्तानगंज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर समस्त बस्तीवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। समाज में भाईचारा और सौहार्द कायम रहे तथा हर परिवार के जीवन में खुशियों का संचार हो।
अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से त्योहार को आपसी प्रेम, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।





