
गोवर्धन पूजा पर बबलू तिवारी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, 2027 में रुधौली सीट जीतकर सपा की झोली में डालने का किया दावा
बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी बबलू तिवारी ने गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर बबलू तिवारी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपना राजनीतिक संकल्प भी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें 309 रुधौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर देता है, तो वह पूरी ताकत और मेहनत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, “अगर 2027 में पार्टी मुझे रुधौली विधानसभा से टिकट देती है, तो इस सीट पर जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी की झोली में डालने का काम करूंगा।”
बबलू तिवारी ने कहा कि उनका लक्ष्य रुधौली विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और क्षेत्र के विकास के लिए मजबूती से काम करना है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और पार्टी के कार्यकर्ताओं का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर उनकी शुभकामनाओं के साथ 2027 के चुनाव को लेकर दिए गए इस बयान ने रुधौली विधानसभा की सियासी चर्चाओं को भी नई धार दे दी है।





