त्योहारों पर विद्युत उपकरणों से 3 से 4 फीट की दूरी बनाए रखें

बस्ती , आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग ने जनपद के विद्युत उपभोक्ताओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसी भी अप्रिय विद्युत दुर्घटना से बचने के लिए विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत उपकरणों से कम से कम 3 से 4 फीट की दूरी बनाए रखें। त्योहारों के दौरान विद्युत उपकरणों के आसपास विशेष सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

विभाग ने अपील की है कि यदि किसी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल विभागीय टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा विद्युत वितरण मंडल, बस्ती के कंट्रोल रूम नंबर 9532269806 पर सूचना दें। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए त्योहारों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button