दबंगों ने घर में घुसकर मारा पीटा, बंद करा दिया खिलौने की दूकान, पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चिकवा टोला निवासी गुलजार अहमद पुत्र इजहार अहमद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपनी दूकान और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

एसपी को दिये पत्र में गुलजार अहमद ने कहा है कि चिकवा टोला निवासी अफजल गुरू पुत्र मास्टर शमी आपराधिक किस्म का व्यक्ति और हिस्ट्रीशीटर है और वह जबरिया दूकान से रंगदारी वसूलना चाहताब है। गुलजार अहमद मोहल्ले में ही खिलौने की दूकान चलाते हैं। रंगदारी न देने पर अफजल गुरू और उनके साथियों ने खिलौने की दूकान बंद करने की धमकी दिया और उनके भाई मजहर को बुरी तरह से मारा पीटा। इस मामले में गुलजार अहमद के पिता इजहार अहमद ने पुरानी बस्ती थाने में इम्तियाज और गयासुद्दीन के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया। अपने भाई इम्तियाज और गयासुद्दीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होने से नाराज अफजल गुरू ने पहले तो मुकदमा वापस लेने के लिये दबाव बनाया किन्तु जब गुलजार अहमद आदि ने इंकार कर दिया तो 6 फरवरी की रात में अफजल गुरू अपने गुर्गो के साथ घर पर चढ आया और गुलजार अहमद, उनके पिता इजहार अहमद, माता, बहन, भाई आदि को बुरी तरह से मारा पीटा और धमकी दिया कि कहीं थाना पुलिस में जाओगे तो अंजाम बुरा होगा। मोहल्ले वालों ने आकर किसी तरह परिवार की जान बचाया। गुलजार अहमद ने दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तारी और अपने खिलौने की दूकान, परिजनों के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

Related Articles

Back to top button