भदेश्वरनाथ मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण कल डीएम-एसपी से करेंगे शिकायत

बस्ती। राजस्व ग्राम भदेश्वरनाथ स्थित प्रसिद्ध बाबा भदेश्वरनाथ धाम की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की देखरेख वर्षों से परंपरा के अनुसार विभिन्न हिस्सेदार परिवारों द्वारा की जाती रही है, लेकिन मंदिर की अधिकांश भूमि पर कुछ लोगों ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया है। इससे मंदिर की व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ अन्य वैध हिस्सेदारों के अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के समाधान के लिए कई बार आपसी स्तर पर प्रयास किए गए, लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। ऐसे में गांव के लोग सामूहिक रूप से आज (बृहस्पतिवार) जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर मंदिर की भूमि को कब्जामुक्त कराने और सभी वैध हिस्सेदारों के अधिकार सुरक्षित करने की मांग करेंगे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने तथा मंदिर की संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की अपील की है। उनका कहना है कि शिकायत किसी एक व्यक्ति की ओर से नहीं, बल्कि पूरे गांव की ओर से सामूहिक रूप से प्रस्तुत की जाएगी। इस संबंध में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भी अपनी सहमति जताई है।

अधिक जानकारी के लिए ग्राम प्रधान व मन्दिर समिति अध्यक्ष को फोन कर सकते हैं।94151 93085 राजेश गिरि अध्यक्ष 96167 84814 प्रधान शिवपुजारी

Related Articles

Back to top button