हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, गौर पुलिस को मिली सफलता

बस्ती, 2 जुलाई। जनपद बस्ती की गौर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार दोपहर गौर रेलवे स्टेशन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, थाना गौर पर दर्ज मुकदमा संख्या 113/2026 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे रामकेवल सिंह उर्फ कुट्टी सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी महुआडाबर थाना गौर को पुलिस टीम ने दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गौर एवं पैकोलिया थाने में मारपीट, धमकी, घर में घुसकर हमला, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा हत्या के प्रयास जैसे मामलों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अतुल अंजान के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक अजयनाथ कन्नौजिया एवं हेड कांस्टेबल अतीश यादव शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button