जीवीएम कान्वेंट स्कूल में बसंत पंचमी व नेताजी की जयंती मनाई गई

बस्ती।जीवीएम कान्वेंट स्कूल परिसर में विद्या की देवी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव बसंत पंचमी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार एवं सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्य विजयदशमी सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

प्रबंधक  संतोष सिंह ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन विद्यारंभ संस्कार का विशेष महत्व है। इस दिन आरंभ किया गया ज्ञान जीवन में सफलता एवं समृद्धि प्रदान करता है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति पर भी प्रकाश डाला।

विद्यारंभ संस्कार के अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों एवं बच्चों की कलाकृतियों से सजाया गया। बड़ी संख्या में बच्चों ने पूजा में भाग लिया एवं विद्यारंभ संस्कार के अंतर्गत प्रवेश लिया।

कार्यक्रम में राकेश, राजेश, गिरीश, जितेंद्र, प्रवीण, पवन, आनंद, सुशील, सावित्री, प्रिंस, पूजा, ममता, शबनम, मीनाक्षी, ज्योति, खुशबू, खुशी, श्रेया, अलीशा, महिमा, हिना, अनीता, रेशमा, निगहत, शिवानी, प्रीति, नम्रा, प्रतीक्षा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button