
मशहूर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विभोर महेंद्रू ने मरीजों का किया परीक्षण
शनिवार को स्टार हॉस्पिटल, पचपरिया रोड, बस्ती में उपलब्ध रहेंगी सेवाएं
बस्ती।मशहूर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विभोर महेंद्रू ने शनिवार को बस्ती के स्टार हॉस्पिटल, पचपरिया रोड पर कैंसर से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उनके निदान और इलाज से संबंधित आवश्यक सलाह-मशवरा दिया।
डॉ. महेंद्रू द्वारा मरीजों को कैंसर की सटीक जांच, आधुनिक उपचार विधियों एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. विभोर महेंद्रू की ओपीडी सेवाएं प्रत्येक शनिवार को स्टार हॉस्पिटल, पचपरिया रोड, बस्ती में उपलब्ध रहेंगी।





