
कांग्रेस ने किया संगठन सृजन अभियान की गहन समीक्षा
बस्ती। कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान की गहन समीक्षा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि मजबूत संगठन से ही कांग्रेस अपने लक्ष्य हासिल कर सकेगी। कहा कि 15 अगस्त के पूर्व ब्लाक, मण्डल कमेटियों का गठन पूरा करा लिया जाय जिससे उसे समय से प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा सके। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की दिल्ली में वोट चोरी आन्दोलन के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरा देश जान गया है कि किस प्रकार से वोटों की चोरी कर लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि संगठन सृजन अभियान में जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे समय से उसे पूरा करा दें।