विज्ञान प्रदर्शनी में मेधावियों की चमक, बच्चों की प्रतिभा देख मंत्रमुग्ध हुए अतिथि

 

बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल में सोमवार 29 सितम्बर को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12वीं तक के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने कुल 42 मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक  सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी  कीर्ति प्रकाश भारती, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी बस्ती  राजेश कुमार यादव, एडिशनल कमिश्नर  सुरेन्द्र प्रसाद यादव तथा उनके साथ उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। काव्या ग्रुप द्वारा गणेश वंदना, रितिका ग्रुप द्वारा ‘अयिगिरि नन्दिनी’ पर नृत्य और महिमा ग्रुप द्वारा स्वागत गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।निर्णायक मंडली में डॉ. अयोध्या सिंह,  सिद्धार्थ पाण्डेय,  उपेन्द्र त्रिपाठी, विजय कुमार गुप्ता एवं श्री जगत राम गुप्ता ने बच्चों के मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी वैज्ञानिक समझ को परखा और सराहना की।

प्रतियोगिता में कक्षा-6 के जतिन ग्रुप को ‘लेजर सिक्योरिटी मॉडल’ पर प्रथम पुरस्कार, वैनित्य पाण्डेय ग्रुप को ‘फॉयर ब्रिगेड मॉडल’ पर द्वितीय पुरस्कार मिला। इसी तरह विभिन्न कक्षाओं के विजेताओं में हर्ष, आलोक, सगुन दीप, ओवैस, सालोमी, आदर्श, शिवम और शिवांश ग्रुप को पुरस्कृत किया गया। पूरे प्रदर्शनी में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आदर्श-शिवम ग्रुप को प्रथम तथा शताक्षी ग्रुप को द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि भारती ने बच्चों के सृजनात्मक कौशल की सराहना करते हुए कहा कि “बच्चों की यह प्रतिभा भविष्य में देश की वैज्ञानिक प्रगति का आधार बनेगी।” विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यालय प्रबंधन और अध्यापकों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या  अपर्णा सिंह के संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने विज्ञान को सरल भाषा में समझाया और विद्यार्थियों को नए शोध की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button