कंपनीबाग चौराहे पर सुषमा चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया भव्य स्वागत

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय पंकज चौधरी के बस्ती आगमन पर शहर के कंपनीबाग चौराहा स्थित वी मार्ट के पास सुषमा चौधरी पत्नी मोदू चौधरी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया और उनके आगमन पर सम्मान एवं उत्साह का परिचय दिया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के लिए कंपनीबाग चौराहे पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। सुषमा चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बस्ती की धरती पर आगमन हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उनका मार्गदर्शन पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता का अपार स्नेह एवं विश्वास है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं में सम्मान और समर्पण की भावना संगठन को निरंतर मजबूती प्रदान करती है। प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला है।

इस अवसर पर सुषमा चौधरी ने स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का स्नेह, समर्थन और उत्साह हमेशा प्रेरणा देने का कार्य करता है। सामूहिक सहभागिता और आपसी सहयोग से ही संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुषमा चौधरी ने सभी का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग, स्नेह और समर्थन बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button