
छठ महापर्व पर मेडिवर्ल्ड हॉस्पिटल ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
बस्ती। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मेडिवर्ल्ड हॉस्पिटल की ओर से समस्त जनपदवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
हॉस्पिटल परिवार की ओर से छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना की गई कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। परिवारों में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता बनी रहे तथा सभी लोग स्वस्थ एवं निरोगी रहें।
मेडिवर्ल्ड हॉस्पिटल परिवार ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश भी देता है।





