
ताइक्वांडो में बस्ती के बच्चों ने दिल्ली में लहराया परचम
वेदांत ने स्वर्ण तो रक्षित ने जीता रजत पदक, मानस्वी ने भी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
बस्ती। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 37वीं दिल्ली स्टेट ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप में FirstCry Intellitots Pre-School के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 20 से 22 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग वजन वर्ग में मुकाबला करते हुए वेदांत पाठक ने स्वर्ण पदक और रक्षित प्रताप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। वहीं मानस्वी शुक्ला ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
विद्यालय में पढ़ाई के साथ बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले वार्षिक समारोह और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भी बच्चों ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया था।
बच्चों की इस उपलब्धि पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने पदक पहनाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच Ashutosh Singh को भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की निदेशक Rashmi Agrawal ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए भी अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच को बधाई दी।





